संस्था अवाम ए हिन्द द्वारा 905 दिनों से सुपोषण अभियान चलाते हुए सैकड़ों बेसहारे जरूरतमंदों एवं अस्पतालों में मरीज के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण का कार्य निरंतर

0
61

 

राजधानी की जनहित एवं समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के *905वें दिन* में स्थानीय फुटपाथ में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों तथा बुजुर्ग महिलाओं, मासूम बच्चों को तथा शासकीय अस्पतालों, डीकेएस अस्पताल में दूर दराज अन्य संभाग, जिला दूर दराज गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया।

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि मानवता के आधार पर निस्वार्थ भाव से संस्था अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए निरंतर रूप से यह कार्य करते आ रही है एवं लंबे समय से अस्पतालों में इलाज के लिए रुके मरीज हैं तथा बढ़ती हुई महंगाई के कारण आर्थिक तंगी की वजह से भोजन व्यवस्था नहीं कर पाते हैं, इसलिए संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से उन जरूरतमंदों को नियमित रूप से दोनों वक़्त का गर्म भोजन उपलब्ध करावाया जा रहा है।

आज इस सेवा कार्य में संस्थापक, श्री मोहम्मद सज्ज़ाद खान में श्रीमती अनिला शर्मा, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, दिव्यांश शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here