धरसीवां तहसील में स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को मिले अधिकार पत्र

0
5

धरसीवां तहसील में स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को मिले अधिकार पत्र

विधायक अनुज शर्मा ने हितग्राहियों को भू स्वामित्व अधिकार पत्र वितरित किया

रायपुर । केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत आज को तहसील धरसींवा में अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधायक श्री अनुज शर्मा के कर कमलों से ग्राम धरसींवा के कुल 10 हितग्राहियों सहित कुल 76 ग्रामीणों को स्वामित्व अधिकार पत्र का वितरण किया गया।

स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में ड्रोन सर्वेक्षण के माध्यम से चिन्हांकित संपत्तियों का नक्शा तैयार कर हितग्राहियों को अधिकार पत्र दिए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को अपनी आवासीय संपत्ति पर कानूनी अधिकार प्राप्त होगा और वे बैंक से ऋण, खरीद-बिक्री जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पटवारी, राजस्व अधिकारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे। हितग्राहियों ने अधिकार पत्र मिलने पर शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here