TiE Policy Connect: CSIDC में स्टार्टअप्स और नीति निर्माताओं के बीच हुआ सीधा संवाद

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती देने के लिए CSIDC के बोर्ड रूम में ‘TiE Policy Connect’ का आयोजन किया गया. TiE रायपुर, स्टार्टअप छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस बंद कमरे की विशेष बैठक की अध्यक्षता TiE रायपुर के अध्यक्ष श्री मनीष मोहता ने की।

सत्र के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उद्योग संचालनालय, छत्तीसगढ़ शासन की उप निदेशक सुश्री सुमन देवांगन और सहायक निदेशक सुश्री कुमुद ने स्टार्टअप्स से संवाद किया। उद्यमियों ने स्टार्टअप नीति, सरकारी प्रोत्साहन, अनुदान और सब्सिडी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। “No fluff. Real answers.” की तर्ज पर हुए इस सत्र में अनुमोदनों और उद्योग समर्थन से जुड़ी प्रक्रियाओं पर अधिकारियों से सीधे सवाल पूछे गए। इस उच्च-स्तरीय बैठक में केवल 30 चयनित संस्थापकों और सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिससे राज्य में वास्तविक विकास और बेहतर नीति समर्थन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।






