यात्रियों को बड़ी राहत: हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस फिर चलेगी, रेलवे ने रद्द ट्रेनों को किया रिस्टोर

0
5

 

यात्रियों को बड़ी राहत: हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस फिर चलेगी, रेलवे ने रद्द ट्रेनों को किया रिस्टोर

रायपुर यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने हैदराबाद–रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस के उन फेरों को पुनः बहाल (रिस्टोर) करने का निर्णय लिया है, जिन्हें पहले चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक अनुरक्षण एवं आधारभूत संरचना संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए प्रस्तावित मेगा ब्लॉक के कारण रद्द किया गया था।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेन के प्रभावित फेरों का पुनः संचालन करने का फैसला लिया है। यह मेगा ब्लॉक दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के कंसबहाल–धारुआडीही खंड की अप एवं डाउन लाइन पर ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए लिया जा रहा है।

रेलवे के अनुसार, 8 एवं 15 अक्टूबर तथा 5 एवं 12 नवंबर 2026 को हैदराबाद से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित समय और मार्ग पर संचालित होगी।

इसी प्रकार, 11 एवं 18 अक्टूबर तथा 8 एवं 15 नवंबर 2026 को रक्सौल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस भी रिस्टोर कर दी गई है और निर्धारित समयानुसार चलेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here