छात्राओं की सुरक्षा के लिए रायपुर जिला NSUI का हस्तक्षेप, आरोपी शिक्षक के विरुद्ध FIR दर्ज
छात्राओं से शिकायत प्राप्त हुई थी कि स्कूल की छुट्टी के पश्चात घर लौटते समय कुछ असामाजिक तत्व समूह बनाकर छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करते हैं तथा उनके साथ छेड़छाड़ जैसी अशोभनीय हरकतें करते हैं। भय और सामाजिक दबाव के कारण अधिकांश छात्राएं न तो घर में और न ही विद्यालय में इसकी शिकायत कर पाती हैं।
इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए –
रायपुर जिला NSUI जिला सचिव सुमित शुक्ला को सरोना स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय, सरोना की छात्राओं से गंभीर शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि विद्यालय में पदस्थ शिक्षक राहुल मेश्राम द्वारा छात्राओं के साथ अशोभनीय व्यवहार किया जाता था तथा अनुचित तरीके से स्पर्श करने जैसी हरकतें की जाती थीं।*

शिकायत प्राप्त होते ही रायपुर जिला NSUI के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तत्काल विद्यालय पहुंचे, छात्राओं से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली तथा घटना का विरोध दर्ज कराया। इसके पश्चात पीड़ित छात्राओं के साथ डी.डी. नगर थाना पहुंचकर आरोपी शिक्षक के विरूद्ध बी एन एस की धारा 2023 के सेक्शन 74 तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के सेक्शन 8 के तहत FIR दर्ज कराई गई और आरोप शिक्षक को जेल भेज दिया गया।
एक दिन पूर्व NSUI जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने रायपुर पुलिस आयुक्त को छात्राओं से हो रहे छेड़खानी के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया था
यह प्रकरण छात्राओं के सुरक्षा के लिए सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी एवम् अश्लील हरकत के विरुद्ध NSUI लड़ाई लड़ती रहेगी – प्रशांत गोस्वामी अध्यक्ष रायपुर NSUI
सुमित शुक्ला के नेतृत्व के प्रोग्राम में NSUI जिला उपाध्यक्ष प्रशांत चंद्राकर, शिवांक सिंह, स्कूल यूनिट जिला उपाध्यक्ष कृष सहारे,राहुल साहू,भावेश शुक्ला, झम्मन साहू, शिवम गोस्वामी,मनजोत गिल,शिवांग ठाकुर ,ओम बघेल एवं NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






