रायपुर ब्रेकिंग: राजधानी में फिर पकड़ा गया संदिग्ध बांग्लादेशी युवक

0
23

रायपुर ब्रेकिंग: राजधानी में फिर पकड़ा गया संदिग्ध बांग्लादेशी युवक

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसे पुलिस द्वारा कथित तौर पर बांग्लादेशी नागरिक बताया जा रहा है। युवक की पहचान शेख रेहान के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने युवक को संजय नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शेख रेहान पिछले काफी समय से रायपुर में रह रहा था। इससे पहले पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान वह मौके से भाग निकला था।

अब पुलिस ने दोबारा कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और उसके रायपुर में रहने, पहचान एवं दस्तावेजों सहित अन्य जानकारियों की जांच की जा रही है।

पुलिस की जांच के बाद ही युवक की नागरिकता और उसके राजधानी में रहने से जुड़े तथ्यों की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की पूछताछ और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here