मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने डॉ. वर्णिका शर्मा के पिता के निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदना

0
3

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने डॉ. वर्णिका शर्मा के पिता के निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदना

रायपुर / बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के पूज्य पिता श्री व्यास नारायण शर्मा के निधन पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री व्यास नारायण शर्मा का निधन अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे डॉ. वर्णिका शर्मा एवं उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपूरणीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि श्री व्यास नारायण शर्मा का आज 16 अगस्त 2026 को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे श्रीमती निरंजना शर्मा के पति एवं श्री शुभांक शर्मा के पिता थे।
उनकी अंतिम यात्रा 17 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे निज निवास, क्लब पारा, बालेसर रोड, महासमुंद से महासमुंद मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here