दुर्गा नगर में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जनजागरण अभियान, घर-घर पहुंचकर बांटे फार्म

0
24

दुर्गा नगर में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जनजागरण अभियान, घर-घर पहुंचकर बांटे फार्म

रायपुर, । वीरांगना अवंती बाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक 28 के दुर्गा नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर बदलने एवं पुराने मीटर पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर घर-घर फार्म वितरण अभियान चलाया गया। अभियान वार्ड अध्यक्ष सुधीर बंजारे के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार मेनन सहित ब्लॉक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के नागरिकों से संपर्क कर स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उनकी राय जानी। इस दौरान कई स्थानीय नागरिकों ने बिजली बिलों में बढ़ोतरी को लेकर नाराजगी जताई और अपनी परेशानियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने रखीं।

क्षेत्रवासियों ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट हाफ बिजली योजना की सराहना करते हुए इसे दोबारा लागू करने की मांग की। नागरिकों का कहना था कि बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है और इस समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाना कांग्रेस की जिम्मेदारी है और जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रम में जसबीर ढिल्लन, सुनील भुवाल, ब्लॉक प्रभारी सुशांत डे, ब्लॉक अध्यक्ष कमल घृतलहरे, मंडल अध्यक्ष रबल मेहता, महादेव अग्रवाल, रमेश यादव, लाला तिवारी, गुड्डु सेन, जीवन सागर, विजय सिक्का, सागर तांडी, इमरान हिंगोरा, बिट्टू चंद्राकर, भोला चौहान, नितेश वर्मा, पुनीत पटेल, देवेन्द्र साहू, चंदन यादव, संतोष साहू, रामचन्द्र साहू, मोहित कौशल, पोशम निषाद, अक्कू नाग, सन्नी भाई, तेंदुल तांडी, विकास तांडी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here