“जिस भवन का बोया था बीज, उसी का काटा फल”: डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया 6.50 लाख के पटेल भवन का लोकार्पण

0
8

आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनरसी स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर बड़े तालाब परिसर में पटेल समाज के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम ने क्षेत्र की राजनीति में एकाएक गर्माहट ला दी है। कार्यक्रम में सबसे बड़ा आकर्षण और चर्चा का केंद्र पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया रहे, जिन्होंने न केवल नवनिर्मित पटेल भवन का विधिवत लोकार्पण किया, बल्कि मंदिर परिसर में जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना भी की।

डॉ. डहरिया की इस मुख्य भूमिका के बाद से स्थानीय राजनीतिक गलियारों में पूर्व मंत्री के बढ़ते जनाधार और लोकप्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विकास कार्यों पर डॉ. डहरिया की छाप

गौरतलब है कि इस नवनिर्मित पटेल भवन की नींव डॉ. शिवकुमार डहरिया ने अपने मंत्री कार्यकाल के दौरान रखी थी। उन्होंने समाज की मांग पर 6 लाख 50 हजार रुपये की स्वीकृति देते हुए भवन का भूमिपूजन कराया था।

 

भवन निर्माण पूरा होने के बाद समाज के पदाधिकारियों द्वारा डॉ. डहरिया को ही मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। डॉ. डहरिया का यह दौरा और जनता के बीच उनकी सक्रियता दर्शाती है कि विपक्ष में होने के बावजूद क्षेत्र के विकास और सामाजिक सरोकारों से उनका जुड़ाव मजबूती से कायम है।

वर्तमान मंत्री को न्योता नहीं: सियासी गलियारों में उठे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम की सबसे बड़ी हलचल वर्तमान विधायक व कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को आमंत्रित न किए जाने को लेकर है। सत्ता पक्ष के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक होने के बावजूद कार्यक्रम से उनकी दूरी और पूर्व मंत्री से लोकार्पण कराया जाना क्षेत्र में कई राजनीतिक संकेत दे रहा है।

जनता और समाज का रुख

सत्ता में बैठे मंत्री के बजाय पूर्व मंत्री को प्राथमिकता देना पटेल समाज और स्थानीय ग्रामीणों के डॉ. डहरिया के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है।

बढ़ती लोकप्रियता

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि डॉ. डहरिया की क्षेत्र में लगातार मौजूदगी और जनता से सीधे संवाद के कारण उनकी लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। लोकार्पण समारोह में पटेल समाज के पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही, जिसने इस आयोजन को एक बड़े सामाजिक व राजनीतिक समागम में बदल दिया।

इस दौरान पटेल समाज के अध्यक्ष गोपाल पटेल, उपाध्यक्ष,पवन पटेल,सचिव नंदकुमार पटेल,कोषाध्यक्ष मोहन पटेल,ग्राम पंचायत बनरसी की सरपंच सुशीला ध्रुव,उपसरपंच संतोष पटेल,राज-पार प्रमुख,वेदप्रकाश पटेल,कृष्णा पटेल, फनेश्वर पटेल,जगदीश पटेल,नोहर पटेल,ईश्वर पटेल,बलराम पटेल,पंचुरामा पटेल, तुलसीराम पटेल,बाबूलाल पटेल,नीरा पटेल,सेवती पटेल,रेखा पटेल,प्रमिला देवी पटेल,धन्ना लाल साहू (मंडल अध्यक्ष), रूपेश कुमार साहू (सेक्टर अध्यक्ष),खेलू राम साहू (पूर्व सरपंच),अवध राम साहू,रामानंद साहू,भागुराम कन्नौजे,खिलावन धीवर,गौतम साहू,रमेश कुमार साहू,पुनीत जांगड़े,पुनीत टंडन, प्रेमलाल साहू,बुधे लाल लहरी,अंजू साहू,काजल साहू,उर्वशी साहू सहित बड़ी संख्या में पटेल समाज के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here