पुलिसकर्मी के घर चोरी:  गश्त पर गया था जवान, ताला तोड़कर नकदी-जेवर ले उड़े चोर

0
8

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी का मामला सामने आया है। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला थाना में पदस्थ आरक्षक दीपक पटेल के घर चोरों ने धावा बोल दिया। वारदात के वक्त आरक्षक रात्रिगस्त के लिए थाने गया हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, दीपक पटेल की पत्नी और बच्चे रक्षाबंधन के मौके पर गांव गए हुए थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने घर को निशाना बनाया। रात्रि गस्त से वापस लौटने पर आरक्षक को घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखने पर अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और उनमें रखी नकदी व जेवरात चोरी होने की जानकारी सामने आई।

घटना की सूचना मिलते ही पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी की वारदात की जांच के लिए FSL, डॉग स्क्वायड, क्राइम टीम और थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here