छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों का झटका… रायपुर से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, देखें नई समय सारणी

0
17
तीजा पर रेलवे का झटका: 10 लोकल ट्रेनें रद्द, कोरबा से नागपुर तक यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल

रायपुर। मध्य रेलवे के पुणे और हडपसर स्टेशन यार्ड में तीसरी लाइन के कमीशनिंग कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर स्टेशन से गुजरने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के रूट परिवर्तन, शार्ट-टर्मिनेशन और समय सारणी में बदलाव के आदेश दिए हैं।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

  • 12221 (पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस): दिनांक 19 सितम्बर एवं 03 अक्टूबर 2026 को यह अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग पुणे–लोनावला–कर्जत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड होकर चलेगी।
  • 12222 (हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस): दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को यह परिवर्तित मार्ग मनमाड–इगतपुरी–कल्याण–पनवेल–कर्जत–लोनावला के रास्ते पुणे पहुंचेगी।

रास्ते में समाप्त और प्रारंभ होने वाली ट्रेनें

  • 22846 (हटिया–पुणे एक्सप्रेस): हटिया से दो अक्टूबर को रवाना होने वाली यह गाड़ी तय गंतव्य से पहले दौंड स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी।
  • 22845 (पुणे–हटिया एक्सप्रेस): पुणे से चार अक्टूबर को चलने वाली यह गाड़ी पुणे के बजाय दौंड स्टेशन से ही अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी।

देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें

  • 12221 (पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस): 21 सितम्बर को पुणे से अपने निर्धारित समय से एक घंटे 45 मिनट विलंब से रवाना होगी।
  • 12129 (पुणे–हावड़ा एक्सप्रेस): पुणे से यह गाड़ी 19 सितम्बर को 30 मिनट, 20 सितम्बर को 02 घंटे, 03 अक्टूबर को 50 मिनट और 04 अक्टूबर को एक घंटे 55 मिनट की देरी से छूटेगी।
  • 20151 (हडपसर–रीवा एक्सप्रेस): हडपसर से 24 सितम्बर को 45 मिनट और एक अक्टूबर को एक घंटे 45 मिनट विलंब से रवाना होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here