शकुन डहरिया ने प्रदेश वासियों को दी अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं……

0
91

रायपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य महिला कांग्रेस प्रभारी व अनुसूचित जाति और राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष शकुन डहरिया ने अग्रसेन जयन्ती के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि महाराजा अग्रसेन ने सामाजिक सद्भाव एवं लोगों के उत्थान के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। उन्होंने अपने दयालु स्वभाव, वीरता और दूरदर्शिता के कारण लोगों के मन में अमिट छाप छोड़ी है। महाराजा अग्रसेन ने कल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों की प्रगति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here