द मदर इंटीग्रल एजुकेशन स्कूल एवं डे-केयर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

0
5

रायपुर। The Mother Integral Education School & Daycare में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधारानी एवं गोपियों का मनमोहक रूप धारण कर कार्यक्रम में विशेष आकर्षण बिखेरा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों से पूरा परिसर कृष्णमय नजर आया।

समारोह के दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता, मनोरंजक गतिविधियों एवं बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नन्हे बच्चों के उत्साह, मासूमियत और मनमोहक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों को खूब आकर्षित किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि को कुमुदिनी ठाकुर,शीला रानी दाश, लीना पांडा, देविश्री साहू एवं अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम की एंकरिंग नेहा संतोषवार ने अपनी शानदार प्रस्तुति एवं प्रभावी संचालन से समारोह में चार चांद लगा दिए।

सदावर्ती शिक्षा सेवा फाउंडेशन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक पर्वों से जोड़ना तथा उनमें प्रेम, सहयोग, संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास करना रहा।

संस्था की Founder & Director तपस्विनी सदावर्ती ने सभी बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षिकाओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से बच्चों में अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे परिसर में “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयकारों के बीच जन्माष्टमी समारोह का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here