स्ट्रॉन्ग वुमेन्स पावर क्लब ने मनाया शिक्षक दिवस, महिलाओं ने साझा कीं स्कूल जीवन की उपलब्धियाँ

0
9

रायपुर। स्ट्रॉन्ग वुमेन्स पावर क्लब द्वारा 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिक्षक दिवस को उत्साह एवं मनोरंजन के साथ मनाया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही सभी सदस्यों ने अपने स्कूल जीवन की उन विशेष उपलब्धियों और यादों को साझा किया, जो उनके लिए आज भी प्रेरणादायक हैं।

इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। महिलाओं ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान और मार्गदर्शन को याद किया।

कार्यक्रम में स्ट्रॉन्ग वुमेन्स पावर क्लब से जुड़कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने, रोजगार के अवसर प्राप्त करने तथा अन्य महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। क्लब का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने हुनर व व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में स्ट्रॉन्ग वुमेन्स पावर क्लब की संस्थापिका नीता थापा, कोषाध्यक्ष रुबी सिंह, रूपा चौधरी, वर्षा सोनी, रुचि वर्मा, नेहा, स्मिता, अंजू सहित क्लब की अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी सदस्यों ने गेम्स, भोजन और आपसी मेल-मिलाप का आनंद लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल शिक्षक दिवस मनाना ही नहीं, बल्कि महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए नए अवसरों की जानकारी देना भी रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here