छत्तीसगढ़ को मिला नया चीफ जस्टिस : राज्यपाल ने न्यायाधिपति कृष्ण राम महापात्र को मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ

0
2
छत्तीसगढ़ को मिला नया चीफ जस्टिस : राज्यपाल ने न्यायाधिपति कृष्ण राम महापात्र को मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए सोमवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पद की शपथ ली। राजधानी स्थित लोकभवन में आयोजित समारोह के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील सहित शासन-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जस्टिस महापात्र के पदभार संभालने के साथ ही हाईकोर्ट को अब स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। इससे पहले जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल कार्यवाहक चीफ जस्टिस की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

प्रशासनिक और न्यायिक नेतृत्व की संभालेंगे जिम्मेदारी 
नई जिम्मेदारी संभालने के बाद जस्टिस कृष्ण राम महापात्र अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के प्रशासनिक और न्यायिक नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति के बाद हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश को लेकर चल रहा इंतजार भी समाप्त हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here