सांसद निधि के काम सुस्त, खर्च में बृजमोहन-विजय ने मारी बाजी; नाग सबसे पीछे….

0
5
सांसद निधि के काम सुस्त, खर्च में बृजमोहन-विजय ने मारी बाजी; नाग सबसे पीछे....

रायपुर। विकास कार्यों के लिए मिलने वाली सांसद निधि की स्वीकृति देने में छत्तीसगढ़ के 11 सांसदों में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और दुर्ग सांसद विजय बघेल सबसे आगे है। दोनों सांसदों दिल खोलकर सांसद निधि के तहत विकास कार्यों को स्वीकृति देते हुए अब तक मिली कुल राशि का 82 प्रतिशत से अधिक खर्च कर चुके हैं, वहीं कांकेर सांसद भोजराज नाग सांसद निधि खर्च करने में सबसे पीछे रह गए हैं। वे अब तक कुल राशि का 39.5 प्रतिशत ही खर्च कर पाए हैं। उन्होंने कार्य भी अन्य सांसदों की तुलना में सबसे कम स्वीकृत किए हैं।

इधर, सांसदों द्वारा स्वीकृत किए गए निर्माण कार्य भी काफी धीमी गति से पूरे किए जा रहे हैं, जिसके कारण सांसदों द्वारा स्वीकृत कुल 2284 कार्यों में अब तक महज 895 कार्य ही पूर्ण हुए हैं, वहीं 1389 कार्य अभी भी अधूरे हैं। लोकसभा सांसदों को सालाना 5 करोड़ रुपए का फंड सांसद निधि के माध्यम से जारी होता है। यह फंड दो किस्तों में ढाई-ढाई करोड़ रुपए जारी किया जाता है।

तीन वित्तीय वर्षों के लिए 2,284 विकास कार्यों को मिली मंजूरी
पहली किस्त के फंड की लगभग 75 प्रतिशत राशि खर्च करने के बाद दूसरी किस्त जारी की जाती है। सांसद इसी के अनुसार अपनी लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में जनता के हितों की प्राथमिकता के अनुसार प्रोजेक्ट को स्वीकृति देते हैं। इसके तहत प्रदेश के 11 लोकसभा सांसदों ने अब तक कुल 2284 प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी गई है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 एवं 2026-27 के कार्य भी शामिल हैं।

बस्तर, सरगुजा एवं रायपुर लोकसभा के निर्माण कार्य सुस्त गति से चल रहे
सांसदों द्वारा स्वीकृत किए गए कार्य वैसे तो हर लोकसभा में काफी धीमी गति से पूरे किया जा रहे हैं, लेकिन इनमें बस्तर, सरगुजा एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सबसे धीमी गति से कार्य चल रहे हैं, जिससे इन क्षेत्रों में कार्य पूर्णता का प्रतिशत भी सबसे कम है। बस्तर में 18.4 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हुए हैं। वहीं सरगुजा में 212 प्रतिशत तथा रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 23.2 प्रतिशत ही कार्य पूरे किए गए हैं।

एक नजर सांसद निधि के कार्यों पर

जनप्रतिनिधि फंड जारी खर्च राशि स्वीकृत पूर्ण
बृजमोहन अग्रवाल 15,37,66,451 6,87,56.217 164 38
विजय बघेल 14,70,00,000 5,87,35,103 218 70
कमलेश जांगड़े 15,03.84.382 9,94,11,941 344 254
रूपकुमारी चौधरी 15,30,35,414 7,66,71,139 179 73
महेश कश्यप 14,70,00,000 6,44,95,988 206 38
ज्योत्सना चरणदास महंज 15,51,53,738 7.55,64,467 310 136
तोखन साहू 14,70,00,000 5,58,24,852 131 41
चिंतामणी महाराज 14,70,00,000 6,14,20,121 330 70
राधेश्याम राठिया 15,97,06,972 8,08,49,803 138 72
संतोष पांडेय 14,70,00,000 6,20,35,049 177 72
भोजराज नाग 16,46.72,734 3,59,85,836 87 29

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here