स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में MP-CG के शहरों ने मारी बाजी! इंदौर-जबलपुर ने टॉप-3 में बनाई जगह, रायपुर को मिला 6वां स्थान

0
5

Clean Air Survey 2026: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं. इस लिस्ट में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के शहरों ने बाजी मारी है. जहां इंदौर और जबलपुर को टॉप-3 में स्थान मिला है. वहीं, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को छठवां स्थान मिला है. इसके साथ ही दुर्ग-भिलाई को इस सूची में जगह मिली है.

लखनऊ ने किया टॉप, इंदौर का दूसरा स्थान

दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की बात करें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने 198 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है. इस श्रेणी में एमपी के शहरों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. जिसमें 197 अंकों के साथ इंदौर को दूसरा और 195 अंकों के साथ जबलपुर को तीसरा स्थान मिला है. वहीं, राजधानी भोपाल को आगरा के साथ संयुक्त तौर पर चौथा स्थान मिला है. दोनों शहरों ने 192 अंकों का स्कोर किया है.

वहीं, छत्तीसगढ़ की बात करें तो दो शहरों के नाम आते हैं. छठवें स्थान पर राजधानी रायपुर है, जिसे 189 अंक मिले. वहीं, दुर्ग-भिलाई 175.5 अंकों के साथ 17वें स्थान पर है. देश की राजधानी दिल्ली को 21वां और मुंबई को 28वां स्थान पर जगह मिली.

कोरबा को मिली 10वीं पोजिशन

तीन से 10 लाख आबादी वाले शहरों की बात करें तो ओडिशा के राउरकेला ने टॉप किया. इस शहर को 198.5 अंक मिले. वहीं, उत्तर प्रदेश का फिरोजाबाद दूसरा और आंध्र प्रदेश का गुंटूर तीसरे स्थान पर रहा. इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के कोरबा को 10वां, मध्य प्रदेश के उज्जैन को 13वां, सागर को 18वां एवं ग्वालियर को 30 वां स्थान मिला.

इसके अलावा तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में मध्य प्रदेश के देवास को 188 अंकों के साथ 7वां स्थान मिला. एमपी और छत्तीसगढ़ के शहरों का वार्ड स्तर पर प्रदर्शन भी अच्छा रहा. भोपाल के वार्ड नंबर 60 को देश भर में दूसरा स्थान मिला. वहीं, रायपुर के वार्ड-46 एवं 30 को राज्य स्तर पर सम्मान मिला.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here