CG Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज… रायपुर समेत इन जिलों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

0
6

रायपुर। बारिश की रफ्तार थमते ही प्रदेश में तापमान फिर चढ़ने लगा है। रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं राजनांदगांव 34.5 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। दुर्ग में पारा 34.4 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर में 9 सितंबर को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने और एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। 10 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं। दो दिन बाद प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात भी हो सकता है।

राजनांदगांव सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा: धूप निकलने से बढ़ी उमस और बेचैनी

राजनांदगांव में मंगलवार को प्रदेश का सबसे अधिक 34.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इसके बाद दुर्ग में 34.4 और बिलासपुर में 33.4 डिग्री तापमान रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। पेंड्रा रोड और दुर्ग में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। अंबिकापुर में दिन का तापमान 30.9 डिग्री रहा। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई।

बारिश के बीच धूप निकलने से उमस बढ़ रही है और दिन में गर्मी फिर महसूस होने लगी है। अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने के कारण लोगों को दोपहर में गर्मी और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here