गणेश चतुर्थी पर मांस-मटन बिक्री प्रतिबंध का उल्लंघन, चिकन बेचते पकड़ा गया फूड सेंटर

0
6
गणेश चतुर्थी पर मांस-मटन बिक्री प्रतिबंध का उल्लंघन, चिकन बेचते पकड़ा गया फूड सेंटर

रायपुर। श्रीगणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद चिकन बेचने का मामला सामने आया है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकान संचालक पर 2 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया और दुकान को तत्काल बंद करा दिया।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में श्रीगणेश चतुर्थी के अवसर पर रायपुर नगर निगम के संपूर्ण क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद जोन-9 क्षेत्र के कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक-7 में विज्ञान केंद्र सड्डू के पीछे दलदलसिवनी-मोवा मार्ग स्थित गेलेक्सी फूड सेंटर में चिकन की बिक्री की जा रही थी।

मामले की जानकारी मिलने पर जोन-9 कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा के नेतृत्व में स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की मौजूदगी में नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान फूड सेंटर में चिकन की बिक्री होते पाए जाने पर दुकान संचालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई।

नगर निगम की टीम ने संचालक से 2,000 रुपये का ई-जुर्माना वसूल किया। साथ ही भविष्य में प्रतिबंध आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। प्रतिबंध के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम की टीम ने गेलेक्सी फूड सेंटर को तत्काल बंद करा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here