JCI Raipur Vamanjali ने आयोजित किया ‘Youth Leadership & Voice Day’

0
10

JCI Raipur Vamanjali ने आयोजित किया ‘Youth Leadership & Voice Day’

रायपुर, । JCI Raipur Vamanjali द्वारा JCI Week 2026 के Day 2 के अंतर्गत ‘Youth Leadership & Voice Day’ का आयोजन Disha Institute of Management & Technology में किया गया। इस अवसर पर “Speak Up, Stand Out – Effective Public Speaking” विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 150 से अधिक MBA विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद एवं सार्वजनिक वक्तृत्व कौशल का विकास करना था। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर अपनी प्रतिभा और अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षण का संचालन JCI Sen. Dr. Ananya Mishra एवं JCI Sen. Vatsalya Murti ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रभावशाली ढंग से अपनी बात रखने और आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुत होने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की सफलता में संस्थान की Voice Chairperson Dr. Anshu Shukla एवं Principal Dr. Priyank Sharma का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर JCI Raipur Vamanjali की President HGF Priyanka Gupta, Secretary JFM Sarita Patel, Programme Director Dr. Raina Jain सहित Kareena Pritwani, Mahima Sahu, Disha Ratnani, Dr. Babita Sahu एवं Preeti Sharma समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने युवाओं को अपनी आवाज, विचारों और व्यक्तित्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने तथा आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here