विजय शर्मा की भूपेश बघेल को एक और चुनौती: बोले- एक महीने का समय लें, तैयारी करें, फिर कर लें नक्सलवाद पर बहस

0
9
विजय शर्मा की भूपेश बघेल को एक और चुनौती: बोले- एक महीने का समय लें, तैयारी करें, फिर कर लें नक्सलवाद पर बहस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब बहस पालिटिक्स बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। पीएम आवास पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल से बहस के बाद डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने उन्हें एक बार फिर से चुनौती दी है।

एक महीने का समय लें, तैयारी करें
हाल ही में आए झीरम कांड के फैसले पर कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल लगातार आक्रामक बयानबाजी कर रहे हैं। इस पर श्री शर्मा ने श्री बघेल को एक बार फिर से बहस की चुनौती दी है। शर्मा ने कहा है कि, बघेल चाहें तो तैयारी करने के लिए एक महीने का समय ले लें।

किस तरह का न्याय चाहिए, कांग्रेस स्पष्ट करे
श्री शर्मा ने कहा है कि, अनावश्यक बयानबाजी से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। नक्सलवाद के मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहाने से अच्छा है कि, कांग्रेस नेताओं को स्पष्ट करना चाहिए कि, वे किस तरह का न्याय चाहते हैं।

पांच साल में जेब से नहीं निकला सबूत
गृहमंत्री श्री शर्मा ने श्री बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि, पांच साल के कार्यकाल में उनके जेब से कोई सबूत नहीं निकल सका। उन्होंने कहा कि, अभी भी समय है और यदि कोई सबूत है तो उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के पास जाकर सौंपें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here