छत्तीसगढ़ में बिजली बिल और मोर बिजली एप की समस्या होगी दूर, रायपुर में हर गुरुवार लगेंगे शिविर

0
5
छत्तीसगढ़ में बिजली बिल और मोर बिजली एप की समस्या होगी दूर, रायपुर में हर गुरुवार लगेंगे शिविर

रायपुर। राज्य बिजली वितरण कंपनी द्वारा मोर बिजली एप के जरिए शुरू की गई ई-केवाइसी प्रक्रिया में उपभोक्ताओं को आ रही दिक्कतों को देखते हुए बिजली कंपनी ने विशेष कदम उठाया है।

नगर वृत्त-एक, रायपुर के अंतर्गत आधार कार्ड और उपभोक्ता क्रमांक में दर्ज नाम में अंतर या बदलाव के कारण जिन उपभोक्ताओं का ई-केवाइसी नहीं हो पा रहा है, उनके समाधान के लिए शिविर लगाए जाएंगे।

नगर संभाग कार्यालयों में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजन
सीएसपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता (नगर वृत्त-एक) एम. विश्वकर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अब हर सप्ताह गुरुवार को विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर नगर वृत्त-एक, रायपुर के अंतर्गत आने वाले सभी नगर संभाग कार्यालयों में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होंगे।

कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि ई-केवाइसी में किसी भी तरह की समस्या या नाम-आधार भिन्नता के निराकरण के लिए वे निर्धारित समय पर अपने नजदीकी नगर संभाग कार्यालय में पहुंचकर आयोजित शिविर का लाभ उठाएं और प्रक्रिया पूरी कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here