Raipur Job Fair 2026: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। राजधानी रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को मेगा जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा।
इस जॉब फेयर के जरिए 10,500 पदों पर सीधी भर्ती (Direct Recruitment) की जाएगी। इसमें 72 से ज्यादा कंपनियों के शामिल होने की जानकारी है। खास बात यह है कि भर्ती के लिए सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों में नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे।
72 से ज्यादा कंपनियां लेंगी हिस्सा
मेगा जॉब फेयर में अलग-अलग क्षेत्रों की 72 से ज्यादा कंपनियां (Raipur Job Fair 2026) शामिल होंगी। कंपनियों की ओर से उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर कैंडीडटेस का चयन किया जाएगा। रोजगार विभाग के पोर्टल पर दर्ज रिक्तियों में अलग-अलग पदों और कार्यस्थलों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इससे नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को कंपनियों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा।
छत्तीसगढ़ में 5 हजार पदों पर भर्ती
इस भर्ती अभियान में करीब 5 हजार पद छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Jobs) के भीतर उपलब्ध होंगे। यानी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रहने वाले कैंडीडटेस अपने ही राज्य में रोजगार के अवसर तलाश सकेंगे। रायपुर के अलावा अन्य जिलों में भी कंपनियों की ओर से अलग-अलग पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
राज्य के बाहर भी 5 हजार नौकरियां
मेगा जॉब फेयर में करीब 5 हजार पद राज्य के बाहर (Jobs Outside Chhattisgarh) के लिए भी बताए गए हैं। रोजगार विभाग के पोर्टल पर दर्ज रिक्तियों में गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में कार्यस्थल शामिल हैं। ऐसे में कैंडीडटेस अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार दूसरे राज्यों में उपलब्ध नौकरियों के लिए भी चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
इस रोजगार अभियान का लाभ केवल राजधानी रायपुर के युवाओं तक सीमित नहीं रहेगा। (Raipur Job Fair 2026) प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले कैंडीडटेस भी उपलब्ध पदों के लिए आवेदन और चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। अलग-अलग कंपनियों की जरूरत के मुताबिक शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता निर्धारित हो सकती है।
रोजगार पोर्टल पर देख सकेंगे रिक्तियों की जानकारी
रोजगार विभाग के पोर्टल पर दर्ज रिक्तियों के आधार पर जॉब फेयर में कंपनियां कैंडीडटेस का चयन करेंगी। इसलिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जरूरी है कि वे उपलब्ध पदों, कंपनियों, कार्यस्थल और पात्रता से जुड़ी जानकारी पहले से देख लें। 7 और 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस मेगा जॉब फेयर में बड़ी संख्या में रोजगार अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है।






