रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड के खमतराई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को याद किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर तिलक लगाकर दीप प्रज्ज्वलित किया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और देशसेवा के विचारों को याद किया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को नमन किया गया।
अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सादगीपूर्ण जीवन और दृढ़ नेतृत्व से देश के सामने राष्ट्रसेवा की मिसाल प्रस्तुत की। दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी हैं।
कार्यक्रम के दौरान गांधी जयंती के अवसर पर उपस्थित लोगों का मुंह मीठा कराया गया और मिठाई वितरित की गई।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सोमेन चटर्जी, दाऊलाल साहू, कमलाकांत शुक्ला, ईश्वर चक्रधारी, अभिषेक ठाकुर, दयानंद शर्मा, सुरेश लहरे, रवि राव, जीशीनू सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।






