BSNL यूजर्स को बड़ा फायदा! इन 2 रिचार्ज प्लान पर मिलेगा 1 लाख रुपए तक का फ्री इंश्योरेंस

0
8
BSNL यूजर्स को बड़ा फायदा! इन 2 रिचार्ज प्लान पर मिलेगा 1 लाख रुपए तक का फ्री इंश्योरेंस

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के लिए चुनिंदा रिचार्ज प्लान के साथ फ्री इंश्योरेंस कवर दे रही है। कंपनी ने अपने Special Tariff Vouchers (STVs) को और आकर्षक बनाने के लिए यह सुविधा शुरू की है। इसके तहत ग्राहकों को एक्सीडेंटल डेथ की स्थिति में 1 लाख रुपए तक और साइबर फ्रॉड में 10,000 रुपए तक का कवर मिलेगा। इस ऑफर के लिए BSNL ने The Oriental Insurance Company Limited (OICL) के साथ साझेदारी की है।

इन BSNL प्लान पर मिलेगा फ्री इंश्योरेंस

1. ₹202 वाला प्लान: इस STV की वैलिडिटी 30 दिन है। इसमें 300 मिनट की कॉलिंग, 5GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ इंश्योरेंस कवर भी दिया जा रहा है।

2. ₹2,449 वाला प्लान: यह सालाना STV है, जिसकी वैलिडिटी 365 दिन है। इसमें लोकल, STD और रोमिंग के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान के साथ भी इंश्योरेंस का फायदा मिलेगा।

रिचार्ज के 24 घंटे के अंदर एक्टिव होगा इंश्योरेंस
BSNL के इन दोनों प्लान पर रिचार्ज करने के बाद इंश्योरेंस कवर 24 घंटे के अंदर अपने आप एक्टिवेट हो जाएगा। इसकी वैलिडिटी संबंधित रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी खत्म होने तक रहेगी। एक्सीडेंटल डेथ कवर में सड़क दुर्घटना, सांप के काटने, जलने, बिजली का करंट लगने और आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत को शामिल किया गया है। हालांकि, घटना की जानकारी 48 घंटे के अंदर देनी होगी। क्लेम शुरू करने के लिए ग्राहक 1800 11 8485 टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं या Claims.bsnl@orientalinsurance.co.in पर ईमेल कर सकते हैं।

साइबर फ्रॉड में मिलेगा 10 हजार रुपए तक का कवर
BSNL के इन प्लान में ऑनलाइन फ्रॉड से हुए नुकसान के लिए भी इंश्योरेंस कवर दिया गया है। इसमें ऑनलाइन चोरी, फिशिंग और ईमेल स्पूफिंग जैसे साइबर फ्रॉड शामिल हैं। इसके तहत 10,000 रुपए तक का कवर मिलेगा। साइबर फ्रॉड का लाभ लेने के लिए ग्राहक का BSNL मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना जरूरी है। साथ ही, फ्रॉड की जानकारी 7 दिनों के अंदर देनी होगी।

₹1 वाला Freedom 2.0 प्लान भी लॉन्च
BSNL ने इसके अलावा BSNL Freedom 2.0 नाम से ₹1 वाला प्लान भी पेश किया है। इसमें फ्री SIM, रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS जैसे फायदे मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन है। कंपनी ने महिलाओं के लिए Kavach Number फीचर भी पेश किया है। इसके जरिए महिला ग्राहक एक masked number बना सकती हैं, जिसका इस्तेमाल दुकानों पर रिचार्ज कराने के लिए किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here