रायपुर धमतरी रोड स्थित अगरबत्ती निर्माण इकाई को लेकर शिकायत, जांच की मांग

0
16

रायपुर धमतरी रोड स्थित अगरबत्ती निर्माण इकाई को लेकर शिकायत, जांच की मांग

रायपुर। मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पांडेय ने टिकरापारा थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर देवेपुरी, कमल विहार सेक्टर-8बी, धमतरी रोड स्थित लक्ष्मी सेल्स एजेंसी के सामने किराए के मकान में कथित रूप से संचालित अगरबत्ती निर्माण इकाई की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में संगठन की ओर से बताया गया है कि उक्त स्थान पर ‘रवि सेल्स’ के नाम से अगरबत्ती निर्माण का कार्य किए जाने की जानकारी मिली है। संगठन का दावा है कि मौके के प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान लंबे समय से निर्माण गतिविधियां संचालित होने तथा आवश्यक वैधानिक अनुमति एवं दस्तावेजों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने की जानकारी सामने आई।

आवेदन के अनुसार, शिकायतकर्ता को यह भी जानकारी मिली है कि उक्त कार्य करीब चार वर्षों से किराए के मकान में संचालित किया जा रहा है। साथ ही, संबंधित व्यक्ति के पास आवश्यक पंजीयन, अनुमति, लाइसेंस अथवा अन्य वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने तथा अगरबत्ती एवं संबंधित उत्पादों के निर्माण-बिक्री में किसी अन्य ब्रांड या कंपनी के नाम/पहचान के अनधिकृत उपयोग अथवा नकली उत्पाद तैयार किए जाने की शिकायत भी प्राप्त हुई है।

संगठन ने पुलिस से मौके पर संचालित ‘रवि सेल्स’ के संबंध में आवश्यक जांच एवं सत्यापन कराने, अगरबत्ती निर्माण एवं बिक्री के लिए जरूरी पंजीयन, लाइसेंस और अनुमतियों की जांच करने तथा परिसर में निर्मित उत्पादों की वैधता, गुणवत्ता, ब्रांड/ट्रेडमार्क एवं स्रोत की जांच कराने की मांग की है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि जांच के दौरान किसी अन्य कंपनी या ब्रांड के नाम, पैकिंग अथवा ट्रेडमार्क का अनधिकृत उपयोग, फर्जी दस्तावेज, नकली उत्पाद अथवा अन्य अवैधानिक गतिविधि की पुष्टि होती है तो संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।

मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन ने स्पष्ट किया है कि उसका उद्देश्य बिना जांच किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि प्राप्त शिकायत एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कराना है। संगठन ने मामले की जांच के बाद की गई कार्रवाई से उसे अवगत कराने का भी अनुरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here