Honor X5ds लॉन्च: पीछे लगी टचस्क्रीन से ले सकेंगे सेल्फी, 50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी, जानें कीमत

0
5
Honor X5ds लॉन्च: पीछे लगी टचस्क्रीन से ले सकेंगे सेल्फी, 50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी, जानें कीमत

Honor ने बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन Honor X5ds लॉन्च किया है। फोन की सबसे खास बात इसका रियर टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जो कैमरा इस्तेमाल करने, कॉल अलर्ट देखने और मीडिया कंट्रोल करने जैसे काम आता है। फोन में इसके अलावा 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और Android 16 Go Edition दिया गया है। फिलहाल फोन को दक्षिण अफ्रीका में पेश किया गया है।

Honor X5ds के स्पेसिफिकेशन 
Honor X5ds का सबसे अलग फीचर इसका 2.01 इंच का सेकेंडरी LCD डिस्प्ले है। इसमें 240 x 296 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है। इस छोटी स्क्रीन की मदद से यूजर्स रियर कैमरे से वन-टैप सेल्फी ले सकते हैं। इसके अलावा स्क्रीन पर कॉल अलर्ट देखे जा सकते हैं और म्यूजिक या दूसरे मीडिया के प्लेबैक को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

फोन के फ्रंट में 6.78 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 720 x 1576 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की सामान्य ब्राइटनेस मिलती है।

50MP कैमरा और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग
फोटोग्राफी के लिए Honor X5ds में पीछे 50MP का कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर और 4x डिजिटल जूम मिलता है। कैमरे के साथ सिंगल LED फ्लैश भी दिया गया है। रियर कैमरे से अधिकतम 1080p रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह कैमरा भी 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

Unisoc प्रोसेसर के साथ 4GB RAM
Honor X5ds में Unisoc T610 चिपसेट दिया गया है। इसमें दो Cortex-A75 और छह Cortex-A55 कोर हैं, जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। फोन में 4GB RAM के साथ अतिरिक्त 4GB वर्चुअल RAM दी गई है। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। खास बात यह है कि इसमें डेडिकेटेड थ्री-कार्ड स्लॉट दिया गया है, जिसकी मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

6,000mAh की बैटरी
Honor X5ds में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 Go Edition पर चलता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, डुअल नैनो-SIM, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। फोन का वजन करीब 214 ग्राम है और इसका डायमेंशन 168.3 x 78.5 x 8.72mm है। डिवाइस को IP52 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी के छींटों से बेसिक सुरक्षा देती है।

Honor X5ds की कीमत
Honor X5ds को दक्षिण अफ्रीका में Forest Green और Midnight Black कलर में पेश किया गया है। फोन का 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल ZAR 2,499 (करीब 150 डॉलर) की कीमत पर लॉन्च हुआ है। फिलहाल कंपनी ने दूसरे बाजारों में फोन को लॉन्च करने की जानकारी नहीं दी है। इसलिए भारत में Honor X5ds की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here