रायपुर ग्रामीण में कई पुलिसकर्मियों का तबादला, 5 ASI समेत 27 को मिली नई जिम्मेदारी

0
9
रायपुर ग्रामीण में कई पुलिसकर्मियों का तबादला, 5 ASI समेत 27 को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने 27 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। तबादला सूची में 5 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 11 प्रधान आरक्षक और 11 आरक्षक शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, इन सभी पुलिसकर्मियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादले के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्धारित नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग के मुताबिक, यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं और पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित थानों और पुलिस इकाइयों में बल की तैनाती तथा जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।

एसपी कार्यालय से जारी आदेश में सभी 27 पुलिसकर्मियों को आदेश का पालन करते हुए नई जगह पर ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here