युवा कैट की बिजनेस मीट में पहुंचे नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, व्यापारियों और युवा उद्यमियों से किया संवाद

0
5
युवा कैट की बिजनेस मीट में पहुंचे नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, व्यापारियों और युवा उद्यमियों से किया संवाद

रायपुर। युवा कैट छत्तीसगढ़ की ओर से आयोजित मासिक बिजनेस मीट में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवा व्यापारियों और उद्यमियों से संवाद करते हुए व्यापार जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए और उन्हें मार्गदर्शन दिया।

युवा कैट के प्रदेश अध्यक्ष कांती पटेल, प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि मासिक बिजनेस मीट का उद्देश्य व्यापारियों और युवा उद्यमियों को एक-दूसरे से जोड़ना, नए व्यावसायिक संबंध विकसित करना और आपसी सहयोग के माध्यम से व्यापार को आगे बढ़ाना है। बैठक में प्रतिभागियों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय और प्रोफाइल प्रस्तुत किया। इससे उपस्थित व्यापारियों को एक-दूसरे के कारोबार, सेवाओं और कार्यक्षेत्र को समझने का अवसर मिला।

युवा कैट पिछले तीन वर्षों से लगातार इस तरह की बिजनेस मीट आयोजित कर रहा है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार इन बैठकों के माध्यम से बड़ी संख्या में व्यापारियों और युवा उद्यमियों को नेटवर्किंग, रेफरल तथा नए व्यावसायिक अवसर तलाशने का मंच मिला है। संगठन का उद्देश्य ऐसा मजबूत व्यापारिक नेटवर्क तैयार करना है, जहां प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग के माध्यम से कारोबार को आगे बढ़ाया जा सके।

मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव ने व्यापारियों और युवा उद्यमियों से संवाद करते हुए व्यवसाय में निरंतर सीखने, आपसी सहयोग और बेहतर व्यावसायिक संबंधों के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने पिछले तीन वर्षों से लगातार बिजनेस मीट आयोजित करने के लिए युवा कैट की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और युवा उद्यमियों को एक मंच पर लाकर उनके बीच संवाद और सहयोग की संभावनाएं बढ़ाना महत्वपूर्ण प्रयास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here