करियर पावर रायपुर का अग्रसेन महाविद्यालय में करियर गाइडेंस कार्यक्रम

0
15
करियर पावर रायपुर का अग्रसेन महाविद्यालय में करियर गाइडेंस कार्यक्रम

रायपुर। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और बेहतर करियर विकल्पों की जानकारी देने के उद्देश्य से करियर पावर रायपुर की ओर से अग्रसेन महाविद्यालय में करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, सही रणनीति और करियर निर्माण के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को एसएससी, बैंकिंग, रेलवे सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न, समय प्रबंधन, अध्ययन की रणनीति और नियमित अभ्यास के महत्व से भी अवगत कराया गया।

करियर विशेषज्ञ डॉ राजेश्वर वर्मा ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि सही दिशा, निरंतर अभ्यास और बेहतर रणनीति भी आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. शोभा अग्रवाल ने विद्यार्थियों से अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर विकल्प चुनने तथा लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में अग्रसेन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और करियर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। करियर पावर की टीम ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें आगे की तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ व्हीके अग्रवाल, एडमिनिस्ट्रेटर डॉ अमित अग्रवाल प्राचार्य डॉ युलेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here