अपने ही बच्चों से मारपीट और गाली-गलौज: सरकारी स्कूल की प्रधान पाठिका गिरफ्तार, रिसार्ट में भाजपा नेता के साथ पकड़ी गई थी

0
5
अपने ही बच्चों से मारपीट और गाली-गलौज: सरकारी स्कूल की प्रधान पाठिका गिरफ्तार, रिसार्ट में भाजपा नेता के साथ पकड़ी गई थी

बालोद। बच्चों से मारपीट और प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने बालोद नगर में शासकीय प्राथमिक शाला परसदा में पदस्थ महिला प्रधान पाठिका शबाना बानो को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला प्रधानपाठिका अपने ही दोनों बच्चों के साथ मारपीट करती थी और उन्हें अश्लील गाली-गलौज के साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। बच्चों की शिकायत और बाल कल्याण समिति के समक्ष दिए गए बयानों के बाद बालोद कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

बच्चों की शिकायत के बाद शुरू हुई कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चों ने बालोद कोतवाली थाने पहुंचकर अपनी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बच्चों ने मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मामले में बच्चों के बयान बाल कल्याण समिति के समक्ष भी दर्ज कराए गए। बच्चों के बयानों और शिकायत के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला प्रधानपाठिका को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि पुलिस को महिला प्रधान पाठिका के पाररास स्थित किराए के मकान में मौजूद होने की जानकारी मिली थी। वह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान बालोद कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश दी और शबाना बानो को गिरफ्तार कर लिया। बालोद कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला प्रधान पाठिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। बच्चों की शिकायत और उनके बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच जारी है।

पति से जुड़ा पुराना विवाद भी चर्चा में
पुलिस कार्रवाई के बीच आरोपी प्रधान पाठिका के पति से जुड़ा एक पुराना विवाद भी सामने आया है। कुछ माह पहले एक निजी रिसॉर्ट में आरोपी के पति द्वारा एक भाजपा नेता के साथ कथित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने का दावा किया गया था। इस घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। हालांकि, इस पुराने विवाद का मौजूदा मामले से क्या संबंध है, यह पुलिस जांच का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here