रायपुर। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप को हैक किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार को छत्तीसगढ़ मंत्रालय जागृत ग्रुप का नाम बदलकर ‘आरटीओ ई-चालान’ कर दिया गया।
ग्रुप एडमिन ने सदस्यों को सतर्क करते हुए इसे नहीं खोलने और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के अधिकारियों-कर्मचारियों से तत्काल ग्रुप छोड़ने की अपील की है।
व्हाट्सएप ग्रुप हैक होने की आशंका और एडमिन की अपील
अब तक मोबाइल नंबर या एपीके फाइल भेजकर फोन हैक करने की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस मामले में पूरे व्हाट्सएप ग्रुप के हैक होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रुप का नाम बदलने के बाद ठगी या रकम हस्तांतरित कराने की कोशिश की आशंका भी है। हालांकि, अब तक किसी के खाते से रकम निकलने या आर्थिक नुकसान होने की पुष्टि नहीं हुई है।
साइबर सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक दिशा-निर्देश
साइबर सुरक्षा के लिहाज से संदिग्ध लिंक न खोलें, अनजान फाइल डाउनलोड न करें और किसी के साथ ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।






