शारदीय नवरात्रि में डोंगरगढ़ के सभी रास्ते डायवर्ट, 10 जगहों पर पार्किंग, देखें पूरा रूट प्लान

0
5

रायपुर। नवरात्रि के दौरान छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस दौरान रास्तों पर भीड़ और जाम से बचने के लिए राजनांदगांव जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है. मेले के समय शहर के अंदर भारी और मध्यम वाहनों की एंट्री बंद रहगा. वहीं पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग सुरक्षित रास्ता बनाया गया है. डोंगरगढ़ में वाहनों को खड़ा करने के लिए 10 प्रमुख पार्किंग स्थल भी तय किए गए हैं.

भारी वाहनों के लिए बदले गए रास्ते

दुर्ग, बालोद और धमतरी से आने वाले भारी वाहन गुंडरदेही, अर्जुन्दा, सुरगी और हल्दी मार्ग से राजनांदगांव बायपास पहुंचेंगे. बालोद से आने वाले वाहन मोहारा बायपास का इस्तेमाल करेंगे. खैरागढ़ के भारी वाहनों को गठुला मार्ग से निकाला जाएगा.

रायपुर से खैरागढ़ जाने वाले वाहन रसमड़ा, गनियारी और नगपुरा मार्ग से जा सकेंगे. राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर वाहनों का दबाव बढने पर खुटेरी, भर्रेगांव, मोखला, सुरगी और हल्दी मार्ग का ऑप्शन रहेगा. चिचोला से लालबहादुर नगर होते हुए डोंगरगढ़ की ओर भारी वाहनों के जाने पर रोक रहेगी.

पदयात्रियों के लिए सुरक्षित रास्ता

अंजोरा से रामदरबार तक राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर नागपुर से रायपुर की ओर जाने वाली सड़क का दायां हिस्सा पदयात्रियों के लिए आरक्षित रहेगा. यहां एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू होगी.

शहर के अंदर से जाने वाले श्रद्धालु रामदरबार, अग्रवाल ट्रांसपोर्ट, टांकापारा, वेसलियन स्कूल, पुराना रेस्ट हाउस रोड, बलदेव बाग, बीएनसी मिल, संगम चौक, मोतीपुर रेलवे अंडरब्रिज, नवागांव, लिटिया, सुकुल दैहान, मुसरा, बेलगांव और अछोली होते हुए डोंगरगढ़ पहुंच सकेंगे.

इन जगहों पर खड़े करें वाहन

राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन तुमड़ीबोड़, मुरमुंदा और बधियाटोला होते हुए क्षीरपानी व गुरुद्वारा पार्किंग में खड़े होंगे. वापसी का रास्ता मुरमुंदा और उरईडबरी रहेगा. वहीं नागपुर से आने वाले वाहन पुराने नेहरू कॉलेज मैदान और गौशाला पार्किंग में जाएंगे. खैरागढ़ से आने वाले वाहन हाई स्कूल और नेहरू कॉलेज के पास पार्क होंगे. बोरतलाव की ओर से आने वाली कारें नेहरू कॉलेज या गौशाला में, जबकि दोपहिया वाहन नगर पालिका पार्किंग में खड़े किए जाएंगे.

श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं

प्रशासन सेवा पंडालों और प्रमुख रास्तों पर 24 घंटे पानी, बिजली, रोशनी और सफाई की व्यवस्था करेगा. इन इंतजामों की निगरानी के लिएकार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here