कर्मवीर सिंह ने हरीश द्विवेदी की माता यशोदा जी को दी श्रद्धांजलि, परिवारजनों से भेंट कर व्यक्त की संवेदनाएं…

0
5

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, बिहार प्रदेश के संगठन प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माता यशोदा जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कर्मवीर सिंह ने यशोदा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।

कर्मवीर सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर मोक्ष एवं सद्गति दें। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here