CG Weather: सुकमा से सरगुजा तक 12 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

0
6
CG Weather: सुकमा से सरगुजा तक 12 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज (CG Weather Forecast) बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुकमा से लेकर सरगुजा तक अगले तीन दिनों तक मौसम बिगड़ा रह सकता है।

3 दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम (CG IMD Rain Alert)
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। हालांकि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश का असर सीमित रहने का अनुमान है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों और खेतों में मौजूद किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

12 जिलों में तेज हवा और बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की भी आशंका है।

रायपुर और प्रदेश का तापमान
तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में आज 19 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हुई, लेकिन कहीं भी ज्यादा बारिश दर्ज नहीं की गई। आने वाले दिनों में भी बारिश का असर सीमित इलाकों में ही रहने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here