कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे अमर पारवानी

0
8

रायपुर। देश के प्रमुख व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी का नवीन दायित्व मिलने के बाद पहली बार अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और देशभर के व्यापारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

कैट छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि अमर पारवानी लंबे समय से व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और व्यापारिक समुदाय को संगठित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के साथ अब दिल्ली प्रदेश प्रभारी का दायित्व मिलने से उनकी भूमिका और व्यापक हुई है।

अहमदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में देशभर के व्यापारियों की समस्याओं, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, संगठन के विस्तार और व्यापारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में संगठन को अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के व्यापारिक जगत और कैट परिवार ने अमर पारवानी को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और मार्गदर्शन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा देशभर के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को गति मिलेगी।

इस अवसर पर कैट छत्तीसगढ़ के चेयरमैन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमैन सुरिंदर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी सहित वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी और शंकर बजाज ने अमर पारवानी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here