डिजिटल सुरक्षा अभियान कार्यक्रम का आयोजन-23 अक्टूबर को चेम्बर भवन में

0
11
UPI शुल्क पर व्यापारियों की आवाज बना छत्तीसगढ़ चेम्बर, त्योहारी सीजन में केंद्र व राज्य सरकार का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में डिजिटल सुरक्षा अभियान दिनांक 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे से 6 बजे तक चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में आयोजित किया गया है।

डिजिटल सुरक्षा अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री स्मृतिक राजनाला जी (आईपीएस) डी.सी.पी.रायपुर (क्राईम एंड साइबर) होंगे, तथा मुख्य वक्ता सुश्री सोनाली गुहा जी (नेशनल साइबर फोरेंसिक्स एंड साइबर सिक्यूरिटी एक्सपर्ट) यूपीआई फ्राॅड, आनलाइन ब्लैकमेलिंग, फेक प्रोफाइल, बिजनेस ई-मेल हैक से कैसे बचें, इस संबंध में विस्तृत जानकारी देंगी।

इस कार्यक्रम के संयोजक -चेम्बर उपाध्यक्ष श्री लोकेश चंद्रकांत जैन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं रायपुर संभाग प्रभारी श्री जसप्रीत सिंह सलूजा, कार्यक्रम प्रभारी-श्रीमती सोनिया साहू, प्रशांत गुप्ता, राजेन्द्र पारख, मनीष प्रजापति, जय होतवानी, आलोक शर्मा, प्रवीण पटेल, नितेश अग्रवाल, प्रसून दीक्षित, महिला चेम्बर-सुधा ठाकुर श्रीमती सोनिया शांडेल, श्रीमती सुचिता मेहतरा हैं।

चेम्बर पदाधिकारियों ने समस्त व्यापारिक संघों एवं व्यापारी-उद्योगपतियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठावें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here