छत्तीसगढ़ में मुरासु तूफान का असर! बस्तर के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रायपुर-दुर्ग समेत 15 जिलों में यलो अलर्ट

0
5
छत्तीसगढ़ में मुरासु तूफान का असर! बस्तर के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रायपुर-दुर्ग समेत 15 जिलों में यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मुरासु’ के प्रभाव से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बस्तर संभाग के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, बस्तर संभाग के पांच जिलों बस्तर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में भारी बारिश की आशंका है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजधानी रायपुर और दुर्ग सहित प्रदेश के 15 जिलों में बारिश और खराब मौसम की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

4 नवंबर को भी जारी रहेगा तूफान का असर
मौसम विभाग ने बताया कि 4 नवंबर को भी बस्तर संभाग के छह जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

रायपुर में भी बारिश के आसार
राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषकर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here