रायपुर। YUVA CAIT छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी दीपावली पर्व एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर YUVA CAIT Business Meet 2026 का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। दीपावली की थीम एवं पारंपरिक वेशभूषा में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों एवं व्यापारियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक एवं स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक आदरणीय श्री जगदीश पटेल जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री आदरणीय श्री शंकर त्रिपाठी जी उपस्थित रहे।
दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में स्वदेशी, स्वावलंबन एवं राष्ट्र निर्माण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं एवं व्यापारियों से देश की आर्थिक मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, स्वरोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया।
अतिथियों ने कहा कि CAIT सदैव राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी जी के नेतृत्व में ‘Vocal for Local’ अभियान को प्रोत्साहित करता आया है। स्थानीय व्यापार, स्वदेशी उत्पादों एवं छोटे व्यापारियों को बढ़ावा देना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने व्यापारियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने तथा स्थानीय बाजारों को मजबूत बनाने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि YUVA CAIT द्वारा विगत तीन वर्षों से प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को नियमित रूप से Business Meet का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों में विभिन्न ट्रेड एवं व्यवसायों से जुड़े 100 से अधिक व्यापारी नियमित रूप से सहभागिता करते हैं। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के बीच आपसी संपर्क, व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना तथा नए व्यावसायिक अवसरों का सृजन करना है।
बैठक के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया तथा अपने व्यापारिक अनुभवों, विचारों एवं व्यावसायिक संभावनाओं को साझा किया। साथ ही एक-दूसरे के व्यवसाय को आगे बढ़ाने एवं आपसी सहयोग से नए अवसर विकसित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर YUVA CAIT के प्रदेश अध्यक्ष श्री कांति पटेल एवं प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह ने प्रदेशवासियों एवं समस्त व्यापारिक साथियों से विशेष आग्रह किया कि इस दीपावली अधिक से अधिक स्थानीय बाजारों में जाकर खरीदारी करें तथा स्थानीय व्यापारियों एवं छोटे दुकानदारों का उत्साहवर्धन करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने से न केवल व्यापारियों के व्यवसाय को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि बाजारों में रौनक बढ़ेगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस दीपावली स्वदेशी अपनाएं, स्थानीय बाजारों से खरीदारी करें और अपने स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर खुशियां लाएं।
कार्यक्रम में युवा कैट के प्रमुख पदाधिकारी एवं व्यापारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें विजय पटेल, श्री कांति पटेल, रतनदीप सिंह, भरत भूषण गुप्ता, सीए मुकेश मोटवानी, नागेंद्र तिवारी, विक्रांत राठौर, हिमांशु वर्मा, रोनक पटेल, अमित गुप्ता, मितेश पटेल, राज खेलवानी, विशाल वरयानी, सर्वेश दौलतानी, रोहित पटेल, सुरेश वासवानी, राकेश गुप्ता, अमित गुप्ता, अनमोल साहू, भास्कर साहू, शंकर पटेल, प्रकाश कोसरकर, हर्षवर्धन गुप्ता, लक्ष्य टारगेट, वैभव साहू, निलेश मुंदड़ा, विकास आहूजा, श्याम शिवहरे, नितेश अग्रवाल, पियूष पिल्लारे, लोकेश सोढ़ा, आनंद यादव, विवेक सिंह, त्रिलोचन साहू, अजय पृथ्यानी, हर्ष अग्रवाल, सोपान अग्रवाल, निपेश प्रजापति, निखिल तिवारी, रवि शंकर सोनी, प्रतीक गर्ग, संजय हिंदुजा, वैभव सलूखे एवं मानव गुप्ता सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाने तथा व्यापारिक एकजुटता के माध्यम से राष्ट्र एवं प्रदेश की आर्थिक उन्नति में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।






