महादेव सट्टा एप केस में बड़ी सफलता: सौरभ चंद्राकर के बाद उसका करीबी रवि उप्पल भी दुबई में गिरफ्तार

0
6
महादेव सट्टा एप केस में बड़ी सफलता: सौरभ चंद्राकर के बाद उसका करीबी रवि उप्पल भी दुबई में गिरफ्तार

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में जांच एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद अब उसके करीबी साथी और कारोबारी पार्टनर रवि उप्पल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, रवि उप्पल की गिरफ्तारी दुबई में हुई है।

महादेव सट्टा एप मामले में रवि उप्पल की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े वित्तीय लेनदेन, हवाला कारोबार और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही हैं। रवि उप्पल को इस पूरे नेटवर्क का सह-संस्थापक और सौरभ चंद्राकर का प्रमुख सहयोगी बताया जाता है।

सौरभ चंद्राकर को मिली 8 दिन की CBI रिमांड
इधर, बुधवार को रायपुर की विशेष CBI अदालत ने सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड पर भेजा है। सीबीआई ने पूछताछ के लिए 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने 8 दिन की हिरासत मंजूर की। एजेंसी अब उससे महादेव सट्टा नेटवर्क और उससे जुड़े आर्थिक लेनदेन को लेकर पूछताछ करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here