Raipur News: बंद कमरे में मिले मां-बेटे के शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

0
8
Raipur News: बंद कमरे में मिले मां-बेटे के शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में किराये के मकान में रहने वाली मां और बेटे के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के शव कमरे के अंदर अलग-अलग जगह मिले। महिला का शव फर्श पर पड़ा था, जबकि बेटे की लाश बिस्तर पर मिली। कमरे का दरवाजा पिछले तीन से चार दिनों से बंद था। आसपास के लोगों को जब कमरे से बदबू आने लगी, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

घटना छोटा अशोक नगर की है। सूचना मिलने पर गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उसे तोड़कर पुलिसकर्मी कमरे में दाखिल हुए। अंदर मां-बेटे के शव मिले। शुरुआती जांच में दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान जयजी देशमुख (52) और उनके बेटे हंसमुख देशमुख (25) के रूप में हुई है। दोनों दिलीप मंडल के मकान में पिछले करीब चार साल से किराये पर रह रहे थे। मकान मालिक से पूछताछ में पता चला कि हंसमुख लंबे समय से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था।

तीन-चार दिन से बंद था कमरा, बदबू आने पर हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन-चार दिनों से मां-बेटे कमरे से बाहर नहीं निकले थे। दरवाजा अंदर से बंद था। आसपास के लोगों को जब कमरे से तेज बदबू आने लगी तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच में जुटी पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आत्महत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here