ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर अवाम ए हिन्द संस्था ने विभिन्न क्षेत्र, अस्पतालों में असहाय जरूरतमंदों, मरीजों के परिजनों को स्वादिष्ट भोजन के साथ मिष्ठान का किया वितरण

0
27

ईद मिलादुन्नबी के पावन पर्व अवसर पर अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक, मो. सज्जाद खान की अगुवाई में चलाए जा रहे सुपोषण अभियान के माध्यम से निःशुल्क भोजन वितरण के 922 दिन पूर्ण करते हुए रायपुर राजधानी के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक स्थलों के आसपास फुटपाथ पर जिंदगी जीने वाले निर्धन, असहाय, गरीब जरूरतमंद साथ ही दूरदराजो से बीमार व्यक्तियों के लिए इलाज के लिए आने वाले बीमार मरीजों के परिजनों को निःशुल्क स्वादिष्ट भोजन के साथ मिष्ठान का वितरण किया गया।

विदित रहे संस्था मानवीय मूल्यों के आधार पर बीते कई सालों से निस्वार्थ भाव से सेवा कर रही हैं तथा विशेष रूप से हर धार्मिक पर्वों के अवसर पर जरूरतमंदों, मरीज के परिजनों के लिए स्वादिष्ट पकवान के साथ मिष्ठान और फलों का वितरण करने की व्यवस्था भी संस्था करते चले आ रही है।

संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान के मार्गदर्शन में आजके सेवा कार्य में सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, श्रीमती अनिला शर्मा एवं संस्था के अन्य लोगों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here