रोटरी क्लब द्वारा टेकमेंट को ‘जसराज बरडिया एक्सीलेंस पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया

0
88

छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर मे स्थित, टेकमेंट टेक्नोलॉजी को आज जसराज बरडिया एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार माननीय श्री टी एस सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़, माननीय श्री सत्यनारायण शर्मा, विधायक और पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़, और माननीय बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व कृषि व गृहमंत्री, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदान किया गया।

पुरस्कार समारोह का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ रायपुर हेरिटेज द्वारा रविवार 9 अक्टूबर 2022 को शाम 5:00 बजे वृंदावन, रायपुर में किया गया।

टेकमेंट के सीईओ मनीष अग्रवाल जी ने कहा, ‘मैं इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभारी हूं। यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है क्योंकि यह टेकमेंट की टीम द्वारा दिखाई गई प्रतिभा और उत्कृष्टता को दर्शाता है।’

टेकमेंट एक सॉफ्टवेयर कंपनी है जो एआई, डेटा इंजीनियरिंग, क्लाउड डेटा वेयरहाउसिंग और प्रोसेस ऑटोमेशन में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करती है।

टेकमेंट का हेड ऑफिस छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में स्थित है, और 9+ वर्षों का सफल ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here