अवैध बैनर पोस्टरों पर निगम ने 1 लाख का लगाया जुर्माना……अपर आयुक्त ने कार्रवाई तेज करने के दिये निर्देश

0
88

 

रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा अवैध बैनर पोस्टरों पर सख्ती शुरू कर दिया गया है। पिछड़े पखवाड़े भर में ही इन्हें हटाने की कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।

महापौर एजाज ढेबर और निगमायुक्त प्रभात मलिक के निर्देश पर आज निगम मुख्यालय भवन में अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी ने आज इस सम्बंध में समीक्षा बैठक ली। जिसमें सभी दस जोनों के नगर निवेश के अधिकारी शामिल थे। पिछले पखवाड़े भर में निगम के सभी 10 जोनों के द्वारा अवैध बैनर पोस्टरों पर कार्रवाई करते हुए 34 प्रकरणों में 1 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। श्री चंद्रवंशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्रवाई और तेज की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here