संस्था अवाम ए हिन्द द्वारा निरन्तर 962वें दिनों से सैकड़ों बेसहारे जरूरतमंदों एवं मरीज के परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण कार्य जारी

0
21

राजधानी की जनहित एवं समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के *962वें दिन* में स्थानीय फुटपाथ में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों तथा बुजुर्ग महिलाओं, मासूम बच्चों को तथा शासकीय अस्पतालों, डीकेएस अस्पताल में दूर दराज अन्य संभाग, जिला दूर दराज गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया।

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि मानवता के आधार पर निस्वार्थ भाव से संस्था अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए निरंतर रूप से अस्पतालों में इलाज के लिए रुके मरीज को संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से उन जरूरतमंदों को नियमित रूप से गर्म भोजन उपलब्ध करावाया जा रहा है।

आज इस सेवा कार्य में संस्थापक, श्री मोहम्मद सज्ज़ाद खान के मार्गदर्शन में श्रीमती संगीता जैन, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, फराज खान, शरद साहू एवं अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here