शाहरुख खान को पास बैठा देख नहीं हुआ यकीन, हॉलीवुड एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल

0
81

शाहरुख खान को किंग खान बोलने के पीछे बड़ा कारण है और वो ये कि वो सही में दुनियाभर के लोगों के दिलों पर राज करते हैं। 4 सालों के लंबे इंतजार के बाद किंग खान बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच उन्हें सऊदी अरब के रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2022 में देखा गया। शाहरुख खान को अपने सामने देखना फैंस के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्म बेसिक इंस्टिंक्ट फेम एक्ट्रेस शेरोन स्टोन के लिए भी बड़ी बात थी।

शाहरुख पर थम गई एक्ट्रेस की नजरें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख खान को खड़े होकर लोगों का अभिवादन करते देखा जा सकता है। इसमें फिल्म फेस्टिवल की होस्ट आती हैं और सभी को बताती हैं कि शाहरुख खान इस सेरेमनी का हिस्सा बने हैं। ऐसे में उनके पास बैठी एक्ट्रेस शेरोन स्टोन चौंक जाती हैं।उन्हें देखकर लगता है कि उन्हें पहले इस बात का अंदाजा नहीं था कि शाहरुख उनके पास बैठे हैं। ऐसे में उनका रिएक्शन काफी मजेदार था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here