JOB : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर निकली भर्ती

0
16

कोण्डागांव। जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना कोण्डागांव के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु 19 दिसम्बर 2022 तक आवेदन कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोण्डागांव में आमंत्रित किया गया है। जिसके तहत ग्राम पंचायत बनियागांव के आंगनबाड़ी केन्द्र बनियागांव ढोड़ापारा ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा के आंगनबाड़ी केन्द्र बड़ेकनेरा कदमपारा- 1 में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत माकड़ी के मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र वनउसरी खासपारा में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।

वहीं कोण्डागांव नगर के आंगनबाड़ी केन्द्र भेलवांपदर- 1, मांझी डोंगरीपारा एवं नहरपारा सहित बनियागांव नयापारा, कुसमा चिखलपदर तथा माकड़ी मारीपारा में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इन पदों पर भर्ती सबन्धी विस्तृत जानकारी कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोण्डागांव अथवा सम्बन्धित क्षेत्र के पर्यवेक्षक से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here