मनोकामना पूरी करने के चक्कर में बुरी तरह फंसा युवक

0
21

अपनी मनोवांछित मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए नंगे पांव मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हैं तो कुछ लंबी दूरी की यात्रा पर निकल जाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा करने के चक्कर में भक्त खुद ही मुसीबत में फंस जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक श्रद्धालु गुजरात के एक मंदिर में हाथी की मूर्ति के नीचे फंस गया है.

वह बाहर निकलने की बहुत कोशिश करता है, लेकिन उसके सारे प्रयास विफल हो जाते हैं. आसपास खड़े लोग भी उसे बाहर निकालने की कोशिश करते हैं, लेकिन वीडियो में वह कामयाब होता नहीं दिख रहा है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here