कल आएंगे भानुप्रतापपुर उपचुनाव के नतीजे….इतने बजे से शुरू होगी मतगणना

0
12

कांकेर। भानुप्रतापुर उपचुनाव के लिए बीते सोमवार को मतदान हो चुका है और कल मतगणना की जाएगी। कल होने वाली मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, कल होने वाली मतगणना के लिए भानुप्रतापुर में स्थित पीजी कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है।

यहां 14 टेबल पर 19 राउंड में मतगणना होगी। बता दें कि भानुप्रतापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ था। भाजपा की तरफ से ब्रह्मानंद नेताम और कांग्रेस की तरफ से सावित्री मंडावी मैदान में है। दोनों ही प्रत्याशियों ने खुद के लिए जमकर प्रचार किया था और दोनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा भी किया है। उपचुनाव के मदतान के दिन थोड़ी गहमागहमी भी देखी गई थी। झारखंड पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद जमकर तमाशा भी हुआ था।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here