भानुप्रतापपुर उपचुनाव में मतगणना जारी,

0
18

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में मतगणना जारी है। दूसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मण्डावी आगे चल रही हैं। वहीं आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर कोर्राम दूसरे नंबर पर है। भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मण्डावी को 2415 वोट, भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानन्द नेताम को 1488 वोट, आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर कोर्राम को 2143 वोट, दिनेश कुमार कल्लो को 497 वोट, शिवलाल पुड़ो को 170 वोट, घनश्याम जुर्री को 133 वोट, डायमंड नेताम को 93 वोट और नोटा में 507 वोट मिले, कुल 7446 वोट की गिनती हुई।

वहीं पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मण्डावी को 3397 वोट, भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानन्द नेताम को 1490 वोट, आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर कोर्राम को 1196 वोट, दिनेश कुमार कल्लो को 298 वोट, शिवलाल पुड़ो को 134 वोट, घनश्याम जुर्री को 114 वोट, डायमंड नेताम को 75 वोट और नोटा में 414 वोट मिले, कुल 7118 वोट की गिनती हुई।

कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 5812 वोंटों के साथ सबसे आगे चल रही है। वही दूसरे नंबर पर आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर कोर्राम 3339 वोट के साथ दूसरे नंबर पर है। जबकि भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम 2978 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here